सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
अयोध्या के पूरा कलंदर में मुख्य आरोपी अनीस मुठभेड़ में मारा गया
So पूरा कलंदर क्रॉस फायरिंग में घायल
अनीश के दो अन्य साथी अयोध्या के इनायतनगर से मुठभेड़ के बाद किए गए गिरफ्तार
मारे गए बदमाश अनीश के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल
मारा गया अनीस महिला कांस्टेबल से करने लगा था छेड़खानी।
महिला ने बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर किया था जानलेवा हमला
ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर किया था महिला को घायल
अयोध्या से पहले ट्रेन हुई धीमी तो तीनों बदमाश हो गए थे फरार
यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया दो दबोचा गए l
लखनऊ।
अयोध्या एनकाउंटर पर डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान।
लूटपाट के दौरान महिला हेड कांस्टेबल को अकेला देखकर हमला किया।
अयोध्या स्टेशन से पहले ये ट्रेन से उतर गए।
पीड़ित हेड कांस्टेबल ने आरोपियों को पहचाना जिसके बाद कार्यवाही हुई।
लखनऊ।
डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान।
तबियत में सुधार होने पर महिला सिपाही ने आरोपियों को पहचान लिया था।
पहचान साबित होने पर आरोपियों की घेराबंदी की जा रही थी।
अयोध्या।
अयोध्या एनकाउंटर मामला, एसपी रेलवे पूजा यादव पहुंची अयोध्या,जिला अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों से की मुलाकात, घायल आरोपियों के बारे में भी ली जानकारी, जिला अस्पताल में एसपी सिटी मधुबन सिंह से एसपी रेलवे पूजा यादव ने की मुलाकात, जनपद में दो जगह हुई है मुठभेड़, इनायतनगर व पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनीश हुआ है ढेर, दो हुए हैं गिरफ्तार, सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में 30 अगस्त को आरोपियों ने लूटपाट के दौरान महिला पुलिसकर्मी को किया था अधमरा।
अयोध्या।
जनपद की तारुन थाना पुलिस ने 9 वारंटी को किया गिरफ्तार, विभिन्न न्यायालयों में वांछित चल रहे थे वारंटी, तारून पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में किया पेश।