मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में निवेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया.
ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में निवेशकों का स्वागत है, आप निवेश करें, हम सुरक्षा देंगे.
उन्होने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था देश में नम्बर 1 है, यूपी में संभावनाओं का कंपनियां लाभ लें, यूपी में सबसे यंग जनरेशन है, 300 कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है. यूपी में 36 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव पास हुआ है, निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है, निवेशकों को कहीं भटकना नहीं होगा…