Home Uttar Pradesh सिद्धार्थनगर 04 अक्टूबर 2023: मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद बस्ती से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा की गयी।

सिद्धार्थनगर 04 अक्टूबर 2023: मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद बस्ती से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा की गयी।

0

सिद्धार्थनगर 04 अक्टूबर 2023: मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद बस्ती से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा की गयी। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मंडलीय समीक्षा बैठक में जनपद सिद्धार्थनगर के विकास कार्यों, अपराध एवं कानून व्यवस्था, मा0 मुख्यमंत्री डैसबोर्ड की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन (हर घर जल), आपरेशन कायाकल्प, निराश्रित गोशाला, पशु टीकाकरण, श्रम विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना, मातृ शिशु एवं बालिका मदद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, इन्वेस्टर्स समिट, राजस्व वादों का निस्तारण, आईजीआरएस की समीक्षा की गयी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने समीक्षा के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की डेंगू, जेई/एईएस, दिमागी बुखार, क्षय रोग, कालाजार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले में डेंगू का कोई केस नहीं है जेई के 04, एईएस के 40 केस हैं। जिले में संक्रामक रोगों के उपचार के लिए पीकू वार्ड, सीएचसी/पीएचसी सभी क्रियाशील है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इन्वेस्टर्स समिट के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में उद्योग लगाने के लिए निरन्तर व्यापारियों से सम्पर्क किया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता किया गया। मा0 विधायक कपिलवस्तु ने बताया कि तीन रोड के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मा0 विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ताओं के नियुक्ति के लिए पत्र भेजा गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तुत किया जाये। राजस्व के लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाये। जनसुनवाई में जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सुनवाई कर राजस्व के वादों में तत्काल टीम बनाकर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण कराया जाये। इसी प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत वादों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित कराया जाये। विद्यालयों में कायाकल्प के माध्यम से सौन्दर्यीकरण, बालिका शौचालय, खेल का मैदान आदि सुनिश्चित किया जाये। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण एवं शहरी) के पात्र लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता के साथ आवास उपलब्ध कराया जाये इसमें किसी प्रकार की धांधली न हो, जिनके पास भूमि नहीं है उनको पट्टा करके आवास दिया जाये तथा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये। जल जीवन मिशन के तहत पाइप आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाये। गोवंश में लंपी वायरस के रोकथाम के लिए संक्रमित पशु को अलग आइशोलेट किया जाये। राज्य स्तर से विद्युत की पूरी सप्लाई दी जा रही है जनपद में फाल्ट के नाम पर विद्युत कटौती न हो इसको सुनिश्चित किया जाये। सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। आईजीआरएस के सन्दर्भ एवं अन्य सन्दर्भ का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि जनपद में लव जिहाद, गोवंश तस्करी, धर्मान्तरण, बालिकाओं से छेड़खानी आदि की शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए। भू माफिया, खनन माफिया, पेशेवर माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाये। किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न किया जाये। जनपद में ला एण्ड आर्डर की समस्या न उत्पन्न होने पाये।
मंडलीय समीक्षा के दौरान विकास भवन के एनआईसी में मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री उमाशंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र कुमार वाजपेयी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ0 ए0के0झ्ाा, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बृजेन्द्र सिंह यादव, डीसी मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 जीवनलाल, अधि0 अभि0 लो0नि0वि0 (प्रा0ख0) जितेन्द्र कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here