आज दिनांक 07- 10- 2023 को जनपद सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से कौशल विकास मिशन योजनांतर्गत सेवायोजित कराए गए प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कर व बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फ्लैक्सी प्रशिक्षण प्रदाता जे आई टी एम स्किल्स प्रा लि द्वारा संचालित अपेरल सेक्टर के 45 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षणोपरांत गुजरात राज्य में स्थापित टेक्सटाइल कम्पनी वेल्पसन लिविंग लिमिटेड में रोजगार से जोड़ा गया। उक्त अवसर पर कौशल विकास के जिला समन्वयक श्री दया शंकर सरोज, एम आई एस मैनेजर अमित कुमार मिश्र व संतोष कुमार, सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक हरिश्चंद्र, रविकेश, एम जी एन एफ अभिषेक केशरी, जे आई टी एम स्किल्स के स्टेट कॉर्डिनेटर सुशील राय व शुभम राय, प्लेसमेंट प्रभारी आदित्य सिंह, सेंटर मैनेजर अरुण कुमार उपस्थित रहे।
Home Uttar Pradesh आज दिनांक 07- 10- 2023 को जनपद सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से कौशल विकास मिशन योजनांतर्गत सेवायोजित कराए