◆पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे प्रभारी मानिटरिंग सेल द्वारा आपरेशन कन्विक्शन के तहत की गयी गोष्ठी।
◆गोष्ठी के दौरान कोर्ट मुहर्रिर, थानो के पैरवीकार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कन्विक्शन के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा पीडित को न्याय एवं अपराधी को शीघ्र सजा दिलाये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्वेक्षण में जनपद स्तर पर गठित जिला मानीटरिंग सेल प्रभारी द्वारा आज दिनांक 26-10-2023 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के थानों पर नियुक्त सहायक पैरोकार, न्यायालय पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर, केस मानिटरिंग पैरवीकार व जिला मानिटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी की गयी। उक्त गोष्ठी मे आपरेशन कन्विक्शन, आपरेशन शिकंजा, टॉप-10 के तहत चिन्हित व विचारण में चल रहे अन्य अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु अभियोगों में साक्षियों को तलब करने, अधिक से अधिक सम्मन/नोटिस निर्गत करने तथा समय से साक्षियों को तामील कराये जाने एवं मा0 न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराकर अधिक से अधिक गवाही कराते हुए न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान कर, दोषियों को सजा दिलाये जाने तक प्रभावी पैरवी कर पीड़ितो को न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।