सिद्धार्थनगर 27 अक्टूबर 2023: बुद्ध बालिका डिग्री कालेज, गौतमपल्ली भीमापार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान/मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन अग्रवाल द्वारा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे बच्चों को फार्म-6 देकर किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम चलाया जायेगा। पहली बार मतदाता बनने वाले लोगो के लिए फार्म-06, नाम हटाने के फार्म-7, निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि विशिष्टियो की शुद्धि के लिए फार्म-08 बीलएओ द्वारा भराया जायेगा। जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है अथवा 1.1.2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है फार्म-06 भरकर अपना पंजीकरण करा ले। विशेष अभियान चलाकर तिथि 04.11.2023, 05.11.2023, 25.11.2023, 26.11.2023, 02.12.2023 तथा 03.12.2023 को नये मतदाता का नाम जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा। इसके बारे में लोगो को भी जागरूक करे। विशेष तिथियो में बीएलओ अपने बूथो पर उपस्थित रहेगे। मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के हेल्प लाइन/टोल फ्री नम्बर 1950 पर काल कर आवश्यक जानकारी/शिकायत कर सकता है।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्र, तहसीलदार देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, शीतल प्रसाद द्विवेदी, सुधीर श्रीवास्तव, रामकरन गुप्ता, बीएलओ शशिकला, गीता देवी, स्कूल के बच्चे आदि उपस्थित रही।