हरियाणा में रिश्वत के अलग-अलग मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चढ़े प्रदेश के दो आईएएस अफ़सर विजय दहिया और जयवीर आर्य को गिरफ्तारी के 20 दिन बाद सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग की ओर से दोनों अफसरों के निलंबन पत्र जारी किए गये हैं।
