अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में आवासीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को सांय 4 बजे विश्वविद्यालय चुनाव अधिकारी प्रो0 आर0के0 तिवारी द्वारा आवासीय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिनमें अध्यक्ष के पद पर प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पर डॉ0 संग्राम सिंह, महामंत्री के पद पर डॉ0 राना रोहित सिंह, उपमंत्री डॉ0 वन्दिता पाण्डेय, संयुक्तमंत्री पद पर इंजीनियर अमित सिंह, डॉ0 मणिकांत त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ0 डीएन वर्मा व मीडिया प्रभारी पद पर डॉ0 अभिषेक सिंह ने शपथ ली। शपथ समारोह के दौरान सभी द्वारा एकजुट रहकर विश्वविद्यालय एवं शिक्षकों के हित में कार्य करने का सकल्प लिया गया।
समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में आवासीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 विनोद श्रीवास्तव द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। शपथ समारोह में पूर्व अध्यक्ष प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 एसके रायजादा, प्रो0 राजीव गौड़, प्रो0 फारूख जमाल, प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 रमापति मिश्र, डॉ0 पीके द्विवेदी, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, डॉ0 अवध नारायण सिंह, डॉ0 नीलम यादव, डॉ0 सिंधु सिंह, डॉ0 विनोद चैधरी, डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव, डॉ0 रवि पाण्डेय, डॉ0 अनिल कुमार मिश्र, डॉ0 अर्जुन सिंह, डॉ0 अनुराग पाण्डेय, डॉ0 प्रियंका श्रीवास्तव, इंजीनियर चंदन अरोड़ा, इंजीनियर पारितोष त्रिपाठी, डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह, डॉ0 महिमा चैरसिया, डॉ0 अवधेश यादव, इंजीनियर अनुराग सिंह, डॉ0 मुकेश वर्मा, डॉ0 शिवांश कुमार, डॉ0 आशुतोष पाण्डेय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष डॉ0 राजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।