गोण्डा। जनपद के छपिया थानान्तर्गत दो सगी बहनों की लाश साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर माौका मुआयना किया। फोरेन्सिक टीम, डाग स्क्वायड ने साक्ष्य को एकत्र करते हुए लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि वासदेवपुर गांव में छप्पर के नीचे दो सगी बहनें रीता 18 वर्ष और संगीता 17 वर्ष की लाश साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली है। छप्पर चारों तरफ से खुला हुआ है। परिवार इसी छप्पर के नीचे किसी तरह गुजर बसर कर रहा था। आज जब बेटियों की लाशें फांसी के फंदे से लटकी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी और पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पाकर एसपी और स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने आत्महत्या क्यों की है। बेटियों की मौत से अभी गमजदा परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं।