Home Uttar Pradesh चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, दहशत से सड़कों पर आए लोग

चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, दहशत से सड़कों पर आए लोग

0
चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, दहशत से सड़कों पर आए लोग

चमोली। उत्‍तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे भूकंप के झटके महसूस होने से दहशत फैल गई। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3।3 बताई जा रही है। चमोली और बदरीनाथ इलाके में पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। उत्‍तराखंड के ज्‍यादातर इलाके भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार बार यहां भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि पहला झटका टिहरी में सुबह आठ बजकर 59 मिनट पर महसूस किया गया। जहां भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कहीं किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इसके बाद सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर चमोली जिले में झटके आए। गौरतलब है कि उत्‍तरकाशी और चमोली में दो बड़े भूकंप आ चुके हैं। उत्‍तरकाशी में 20 अक्‍टूबर 1991 को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 29 मार्च 1999 को चमोली में दूसरा बड़ा भूकंप आया था। इस भूकंप हादसे में 100 से ज्‍यादा लोगों की जान चली गई थी। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड के अलावा दिल्‍ली-एनसीआर में भी नियमित अंतराल पर भूकंप के छोटे-छोटे झटके लगते रहते हैं। रिक्‍टर पैमाने पर ज्‍यादा तीव्रता न होने की वजह से कोई बड़े नुकसान नहीं होता है लेकिन दहशत के चलते लोगों का बुरा हाल रहता है। बच्‍चे और बुजुर्ग आदि को दिक्‍कत उठानी पड़ती है।आपदा कण्ट्रोल विभाग जिले से लगातार अपडेट ले रहा है। बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा चल रही है। ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री पहुंच रहे हैं। ऐसे में भूकंप के झटकों से स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी दहशत में आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here