जल्द ही हम देश की दूसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बन जाएगी। संगठित अपराध से यूपी अब मुक्त हो चुका है।
सीएम : नौकरशाही ने लूट के लिए नोएडा को अभिशाप घोषित कर रखा था ताकि सीएम वहां न जाएं। आज वो मिथक टूट गए। आज उसी नौकरशाही ने नोएडा ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदल दी इसकी वजह नेतृत्व का बदलाव है।ऐसी ही अफवाहे बिजनौर को लेकर थीं।आगरा में तो अफवाह थी वहां के सर्किट हाउस में भूत आते हैं मैं जानबूझकर रात में रुका कोई भूत नहीं दिखा। आज ऐसे सारे भ्रम खत्म हुए।