इस उपचुनाव में कुल 10 अभ्यर्थी अपनी सियासी किस्मत आज़माने के लिए मैदान में उतरे हैं।
उपचुनाव के लिए कुल 239 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनकी निगरानी के लिए 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 02 जोनल मजिस्ट्रेट और 110 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किये गये हैं।
सुरक्षा के लिहाज से एक्स्ट्रा फोर्स अरेंजमेंट भी किया गया है।
2 कंपनी RAF, 10 कंपनी CAPF, 10 कंपनी PAC समेत 3 एडिशनल SP, 5 CO, 12 SHO ज़ोन से बुलाये गए हैं। साथ ही भारी संख्या में महिला फोर्स अलग से मौजूद रहेगी।