सलमान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान के येंतम्मा गाने ने सबसे ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। किसी का भाई, किसी की जान के गाने ने कोरियन सिंगर्स के पॉपुलर गानों को मात दे दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान के गाने ने बिलबोर्ड हॉट ट्रेंडिंग गाने की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने गानों की चार्ट लिस्ट में बीटीएस ग्रुप के मेंबर और कोरियन सिंगर जिमिन के लाइक क्रेजी और जीसू के फ्लावर गानों को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि सलमान खान का गाना येंतम्मा लोगों को अपनी धुन पर डांस करने के लिए मजबूर कर देने वाला गाना है। इस गाने में वेंकटेश के साथ-साथ आरआरआर स्टार राम चरण भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म का गाना जैसे ही आउट हुआ, सोशल मीडिया पर ये छा गया। हिंदी बेल्ट के दर्शकों को ये गाना खूब भा रहा है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इस गाने पर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ये हमारे साउथ इंडियन कल्चर को नीचा दिखाता है और बहुत ही बकवास है। ये लुंगी नहीं है, बल्कि धोती है। एक क्लासिकल आउटफिट, जिसे बहुत ही गलत और खराब तरह से दर्शाया गया है। सलमान खान अंतिम के बाद अब किसी का भाई, किसी की जान में नजर आने वाले हैं।