चार तेल कंपनियों पर आयकर का छापा
आगरा। दिवाली से ऐन पहले आयकर विभाग ने शहर की चार तेल कंपनियों पर छापे मारकर बड़ा धमाका कर दिया। शहर की पुरानी सरसों तेल कंपनियों में शुमार बीपी ऑयल मिल, शारदा ऑयल कंपनी, एसके इंडस्ट्रीज और हरिशंकर एंड कंपनी पर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारियों ने सुबह सात बजे एक साथ कार्रवाई शुरू की। आगरा में चार कंपनियों के 40 से ज्यादा ठिकानों के साथ कोलकाता में भी कंपनियों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई की। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम आदि राज्यों में इन कंपनियों के तेल की खपत ज्यादा है।