Home National News तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग आठ की मौत,कई घायल !!

तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग आठ की मौत,कई घायल !!

0

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यूपी के लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए ₹10 लाख के मुआवज़े का भी ऐलान किया है।

आग लगने की वजह:
रेलवे ने बताया कि कुछ लोग अवैध तरीके से गैस सिलेंडर ले कर ट्रेन में चढ़े थे जिस कारण आग लग गई। रेलवे के नियम के मुताबिक, कोई भी ज्वलनशील पदार्थ रेलवे कोच के अंदर ले जाना मना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here