Home National News भारत कहता है रूस व अमेरिका हमारे दोस्त, दोनों के बीच जो मर रहा है वह भी मेरा दोस्त: मोहन भागवत

भारत कहता है रूस व अमेरिका हमारे दोस्त, दोनों के बीच जो मर रहा है वह भी मेरा दोस्त: मोहन भागवत

0
भारत कहता है रूस व अमेरिका हमारे दोस्त, दोनों के बीच जो मर रहा है वह भी मेरा दोस्त: मोहन भागवत

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने अमेरिका, चीन व रूस को सुनाई खरी-खरी
नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दुनिया के ताकतवर देशों पर डंडा चलाने की बात कही है। एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि बड़े होकर (ताकतवर बनकर) बड़े देश क्या करते हैं, डंडा चलाते हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि पहले रूस चलाता था, उसको अमेरिका ने गिरा दिया। उसने अपना डंडा शुरू किया। उन्होंने कहा कि अब चीन आया है। ऐसा लगता है कि वह अमेरिका को पछाड़ देगा। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि यूक्रेन को मोहरा बनाकर अमेरिका और रूस लड़ रहे हैं।
आरएसएस चीफ ने कहा कि ये देश भारत को कह रहे हैं कि हमारी तरफ आओ। हमारा पक्ष लो। वहीं, भारत रूस को कहता है कि आप हमारे दोस्त हो। अमेरिका को भी कहता ही आप भी हमारे दोस्त हो। ये जो आप दोनों के बीच मर रहा है वह भी मेरा दोस्त है। उन्होंने कहा कि भारत का कहना है कि अभी मैं उसको (यूक्रेन) राहत पहुंचाता हूं, आप दोनों में से किसी का पक्ष नहीं लेता। ये लड़ाई का जमाना नहीं है, लड़ना बंद करो। संघ प्रमुख ने कहा कि यह कहने वाला भारत खड़ा हुआ है कि पहले अपनी हिम्मत नहीं थी।
उन्होंने कहा कि भारत धर्म के लिए बढ़ रहा है। भागवत ने कहा कि श्रीलंका पहले चीन से और पाकिस्तान से दोस्ती करता था और हमको (भारत) जरा दूर ही रखता था। हालांकि, जब श्रीलंका खतरे में पड़ा तो उसकी मदद के लिए कौन आगे आया? संघ प्रमुख ने कहा कि उसकी मदद के लिए दुनिया का एक ही देश आया। उस देश का नाम भारत है।
उन्होंने कहा कि धर्म को मानने वाला देश दुनिया में कभी भी किसी का लाभ नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि परस्पर जीने के लिए हम एक दूसरे का लाभ उठाते हैं, लेकिन वो प्रेम का लेन-देन होता है। उसमें सौदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भारत लाभ ले रहा है। भारत लाभ क्यों नहीं लेगा? उन्होंने कहा कि जब हमारे लाभ की किसी और को आवश्यकता है। हमारे कमाए हुए से कोई और भूखा जीवित रह रहा है तो भारत देने वाला देश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here