नई दिल्ली । भारत सरकार ने ब्रिटेन के,राजा के राज्याभिषेक में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा है। उन्होंने ब्रिटेन के राजा के राज्याभिषेक में भाग लिया। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार है। उपनिवेशवादी मानसिकता का हमेशा से विरोध कर रही, भाजपा ने उपराष्ट्रपति को राज्याभिषेक पर भारत का प्रतिनिधित्व करने भेजा। अब इसकी राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा हो रही है।
70 साल पहले 2 जून 1953 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक में शामिल होने के लिए ब्रिटेन गए थे। उस समय उनकी बड़ी आलोचना की गई थी। उस समय कहा गया था,कि ब्रिटेन के राज्य से, स्वतंत्रता प्राप्त हो गई है। ऐसी हालत में भारत सरकार को राज्याभिषेक में अपना प्रतिनिधि नहीं भेजना था।
उस समय जो विपक्ष था। आज सत्ता में हैं। जो उस समय आलोचना कर रहे थे। उसी विचारधारा के लोगों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को वहां भेजा। अब इसकी चर्चा और आलोचना पूरे देश में हो रही है।