Home National News श्री सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट बैंगलोर, कर्नाटक

श्री सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट बैंगलोर, कर्नाटक

0

श्री सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट बैंगलोर कर्नाटक द्वारा सीएसआर के तहत जनपद के सात विद्यालय क्रमशः प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसूडी औसानपुर प्राथमिक विद्यालय चेतिया प्रथम प्राथमिक विद्यालय चेतिया द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय असनार में अध्यनरत 1772 छात्र छात्राओं को मॉर्निंग न्यूट्रिशन के रूप में निः शुल्क अन्नपूर्णा ब्रेकफास्ट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके अंतर्गत बच्चों को प्रति दिवस सुबह स्कूल में प्रार्थना के बाद 10 ग्राम मिलेट्स घोल के रूप में दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांसी के विधायक राजा जय प्रताप सिंह द्वारा अपने संबोधन ने कहा गया कि बच्चों के कुपोषण को ठीक करने के लिए श्री सत्य साइ अन्नपूर्णा संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रमों का पूरक है इस कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र में अध्यनरत बच्चो के सेहतमंद जीवन में ताकत बढ़ाने का एक नवीनतम प्रयास है कोई भी बच्चा अच्छी गुणवत्ता वाले पोषक अनुपूरक की पहुंच के अभाव से त्रस्त ना हो इसलिए यह कार्यक्रम लागू किया गया है जैव आधारित या मिश्रण हमारे नौनिहालों के लिए अत्यंत सिद्ध होगा। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेंद्र कुमार द्वारा कहा गया कि स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ व्यक्तित्व का विकास होता है निश्चित रूप से इसका सेवन करने से बच्चों में कुपोषण दूर होगा और बच्चे स्वस्थ एवं बुद्धिजीवी बनेंगे कार्यक्रम में की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी वासी अखिलेश कुमार सिंह एवं जिला समन्वयक एमडीएम धर्म प्रकाश श्रीवास्तव ने किया इस दौरान ग्राम प्रधान दिलीप कुमार त्रिपाठी कुलदीप पासवान प्राथमिक विद्यालय सुपा राजा की प्रधानाध्यापिका जया साहनी निर्मला शुक्ला अरुण सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन धनंजय मिश्रा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here