Home Politics तेजस्वी ने भाजपा पर लगाया बिहार में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप

तेजस्वी ने भाजपा पर लगाया बिहार में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप

0
तेजस्वी ने भाजपा पर लगाया बिहार में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया। राजद के तीन दिवसीय आंबेडकर परिचर्चा आयोजन के अंतिम दिन तेजस्वी ने अपने संबोधन में आरोप लगाते हुए कहा ‎कि भाजपा को बिहार से खतरा है इसलिए बिहार को टारगेट किया जा रहा है। पहले तमिलनाडू के सवाल पर फर्जी ख़बरें चलाई गयीं। फिर बिहार शरीफ और सासाराम में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा ‎कि उनके नेताओं द्वारा बिहार की धरती पर झूट का उपयोग किया गया, लगातार झूठ का प्रचार किया जा रहा है वे लोग झूठ बोलने के मैनुफैक्चरर, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर हैं। उन्होंने सभी केन्द्रीय एजेंसियों पर कब्जा कर लिया गया‌ है, समाचार भी उनके अनुसार बन रहा है और लोगों को परोसा जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा, वे लोग आज इतने डरे हुए और हताश हो गये हैं कि कोई आधार नहीं रहने के बावजूद सी.बी.आई., ई.डी. और आई.टी. का इस्तेमाल हो रहा है जिसका उद्देश्य खबरें बनाना और मेरी छवि को खराब करना है। उनकी साजिश है कि हमें इन मामलों में उलझाये रखें जिससे हमें काम करने का मौका नहीं मिले।’’ तेजस्वी ने कहा, देश में जो माहौल बनाया जा रहा है वह चिंता का विषय है। आंबेडकरवादियों और समाजवादियों पर लगातार प्रहार हो रहा है। क्षेत्रिय दलों को समाप्त करने की साजिश चल रही है। देश के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत को बदलकर अपने अनुसार इतिहास गढने का प्रयास हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here