Home Politics अनुराग जैन सड़क परिवहन, अलका उपाध्याय पशुपालन की सचिव

अनुराग जैन सड़क परिवहन, अलका उपाध्याय पशुपालन की सचिव

0
अनुराग जैन सड़क परिवहन, अलका उपाध्याय पशुपालन की सचिव

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से, केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वह 30 मई 2020 से केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर हैं।
1990 बैच की अलका उपाध्याय को केंद्रीय पशुपालन तथा डेयरी मंत्रालय में सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। वह अभी केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय में कार्यरत थी।
सामाजिक न्याय विभाग में प्रमुख सचिव और 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को प्रतिनियुक्ति पर। केंद्र सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया है। जल्द ही वह मध्य प्रदेश से रिलीव होकर केंद्र की सेवा में आएंगे। विश्वनाथ को राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश की सेवा से रिलीव कर दिया है। केंद्र सरकार ने उन्हें चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में वाइस चेयरमैन के पद पर पदस्थ किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here