उप लोकायुक्त डीके सिंह के पुत्र को पीसीएस-जे में मिली सफलता
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2022 में श्री अविनाश कुमार को सफलता मिली है। श्री अविनाश कुमार के पिता पिता डीके सिंह उप लोकायुक्त उत्तर प्रदेश हैं, जबकि माता श्रीमती प्रेमकला सिंह भी न्यायिक सेवा की अधिकारी रही हैं और वर्तमान में चेयरमैन, पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी डैमेज रिकवरी ट्रिब्यूनल के पद पर तैनात हैं। बचपन से ही मेधावी अविनाश, वर्तमान में विधान सभा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। इनके गृह जनपद आज़मगढ़ में ख़ुशी की लहर दौड़ गई हैं।
