Home Uttar Pradesh राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम:

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम:

0

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड जोगिया में संस्था मेंसर्श फाल्कन महाराष्ट्र के द्वारा जनजगरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला फिल्म प्रोजेक्टर सामाजिक मानचित्र ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक आदि कई तरह के कार्यक्रम किए गए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पाइप पेयजल परियोजना के बारे में दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियों के बारे में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाई जा रही टंकी की पानी के लिए कनेक्शन के लिए आदि बातों पर जानकारी दी गई एवं सामाजिक मानचित्रण के माध्यम से खुले में शौच करने से गंदगी हमारे घर तक कैसे आती है इन सब के बारे में जागरूक किया गया कार्यक्रम में उपस्थित आदरणीय खंड विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार श्री वास्तव सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री ओमप्रकाश चौधरी जलनिगम सिद्धार्थ नगर डीसी श्री चंद्र पाल सोनी डीपीएमयू श्री अंकित पाठक जी एवं जल जीवन मिशन की टीम से जिला परियोजना समन्वयक तौक़ीर आज़म सहायक गोविंद सिंह तरुण त्रिपाठी अनिल निषाद विजय पाल प्रशिक्षक प्रवीण कुमार जी आशीष पाल नुक्कड़ नाटक के कलाकार गिरजेश यादव नेहा गौतम रसिया नेमीचंद एवं समस्त ग्राम पंचायत से आए पंचायत सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी एवं मीडिया से पत्रकार बंधु कार्यक्रम मैं उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान आदरणीय डीसी सर ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में परिवर्तन लाएंगे और लोग पेयजल और स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझेंगे कार्यक्रम के पश्चात आदरणीय खंड विकास अधिकारी डीपीएमयू महोदय ने अपनी शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर टीमों को ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here