Home Politics रोड शो के बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

रोड शो के बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

0
रोड शो के बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

कांग्रेस के पास कौन सा पंजा है जो 1 रुपए में से 85 पैसे खा जाता है
बेंगलुरु । कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रचार के आखिरी राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी लगातार दो दिन रैलियां और रोड शो करेंगे। शनिवार सुबह एक रोड शो के बाद पीएम ने बादामी में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने यहां भ्रष्टाचार को कांग्रेस की पुरानी आदत बताया और कहा कि भाजपा इनकी इसी बीमारी का परमानेंट इलाज करने आई है। यही नहीं प्रधानमंत्री ने जनता का समर्थन मांगते हुए कहा – कर्नाटक का ये चुनाव हमारे कैंडीडेट नहीं बल्कि भाजपा के लिए कर्नाटक की जनता लड़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि, इनके पास पता नहीं कौन सा पंजा है जो 1 रुपये में से 85 पैसे खा जाता है? कांग्रेस के इन्हीं कुकर्मों के कारण हमारा देश इतने दशकों तक पिछड़ा बना रहा। यही नहीं जिन बीमारियों को कांग्रेस ने अपने बरसों के शासन में मजबूत किया अब भाजपा उन्हीं बीमारियों का परमानेंट इलाज कर रही है।
कांग्रेस के चुनावी मुद्दे, सिर्फ तालाबंदी और गाली
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर एक बार फिर से चर्चा करते हुए उसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया। पीएम ने कहा – भाजपा आपके सामने कर्नाटक को नंबर-1 बनाने के लिए रोडमैप लेकर आई है। वहीं कांग्रेस ने तय किया है कि वो अपनी पुरानी आदतें नहीं छोड़ेगी। वो तुष्टीकरण, तालाबंदी और गाली को ही चुनावी मुद्दा बनाएगी। तुष्टिकरण वोटबैंक का, तालाबंदी भाजपा की गरीब कल्याण नीतियों पर, गाली ओबीसी और लिंगायत समाज को। कांग्रेस की इस कूटनीति से पूरा कर्नाटक नाराज है।
भाजपा के लिए कर्नाटक की जनता लड़ रही है
कर्नाटक चुनाव में जनता का साथ मांगने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा – ये चुनाव भाजपा के लिए कर्नाटक की जनता लड़ रही है। इतना प्यार देना, इतना स्नेह देना, यह कर्नाटक के लोगों की विशेषता है। कर्नाटक का ये जोश, ये उमंग बता रही है कि यहां फिर एक बार डबल इंजन की सरकार तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here