रोडवेज बसों के 6.50 लाख रुपए के टिकट गायब
डिपो के बैग कक्ष से 29 जुलाई को मैनुअल टिकटों की 10 गड्डी मिली गायब
कमाई घटने पर 31 अगस्त को जांच की गई तो मैनुअल टिकटो की संख्या कम मिली
मामले को दबाए बैठे रहे अफसर
51 दिन बाद तीन कर्मचारियों को किया गया निलंबित
जांच में डिपो के दो बस परिचालक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अनुज मिश्र के अलावा लिपिक के राजेश श्रीवास्तव पाए गए दोषी
साथ ही बैग कक्ष प्रभारी मधु श्रीवास्तव की लापरवाही सामने आने पर उनसे जवाब तलब किया गया
कैसरबाग स्थित अवध बस डिपो का मामला।