Home Uttar Pradesh सिद्धार्थनगर 03 अक्टूबर 2023

सिद्धार्थनगर 03 अक्टूबर 2023

0

सिद्धार्थनगर 03 अक्टूबर 2023

जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में मा0 मुख्यमंत्री सन्दर्भ एवं अन्य सन्दर्भ की माह अगस्त एवं सितम्बर की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल द्वारा विद्युत, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, जल निगम व अन्य विभागों में प्राप्त मा0 मुख्यमंत्री सन्दर्भ एवं अन्य सन्दर्भ के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण करें। उसका डाटा समय से पोर्टल पर फीड किया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री सन्दर्भ एवं अन्य सन्दर्भ का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया, कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाये। इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री उमाशंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र कुमार वाजपेयी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बृजेन्द्र सिंह यादव, डीसी मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here