सिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2023:
डा0 भीमराव अम्बेडकर सभागार विकास भवन के परिसर में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि श्री श्यामधनी राही विधायक कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर की उपस्थिति में संपन्न हुआ!विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जयेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी एवं उ0प्र0 माटीकला बोर्ड की तरफ से नामित पर्यवेक्षक, श्री महेन्द्र यादव परिक्षेत्रीय ग्रामोद्येाग कार्यालय गोरखपुर भी उपस्थित रहे! कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक संख्या में माटीकला से जुडे कारीगर व कुम्हार/प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर में श्री शिवदत्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सिद्धार्थनगर ने सभी अतिथियों का एकल पुष्प व अंगवस्त्रम् देकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन व विभाग द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया इसके साथ ही माटीकला उद्यम से सम्बन्धित तैयार की गयी विडियो फिल्म को दिखाया गया!
साथ ही श्री सुनील कुमार प्रजापति जिनके द्वारा मिटटी की कड़ाही थाली, गिलास, कटोरी आदि कलात्मक कुल्हड़ व रोटी पकाने हेतु मिटटी के तवे का निर्माण किया जाता है के द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम में उद्यमियो का उत्साहवर्धन किया गया। मुख्यालय से नामित पर्यवेक्षक श्री महेन्द्र यादव द्वारा अपने उद्बोधन में उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए मिट्टीकला में परम्परागत वस्तुओ के निर्माण के साथ-साथ नई तकनीक का प्रयोग कर कलात्मक वस्तुओ के निर्माण हेतु आग्रह किया गया। साथ ही साथ पडोसी जनपद आजमगढ के निजामाबाद व जनपद गोरखपुर के औरंगाबाद गुलहरिया के माटीकला के उद्यमियो द्वारा तैयार की गयी ब्लैक पाटरी व टेराकोटा के उत्पाद का कार्यस्थल पर भ्रमण कर उनकी कलाकृतियो को सीखने के प्रयास हेतु आग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्यामधनी राही जी द्वारा सभी को ग्रामीण अंचल में पूर्व से चल रहे माटीकला के कार्यों के महत्व के बारे में बताते हुए हुनर को और अधिक बढावा देने तथा माटीकला के उत्पाद को विकसित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की गयी तथा स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु उत्साहित किया गया निकट में दीपावली का त्योहार को देखते हुए अधिक से अधिक लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियो के साथ-साथ अन्य आकर्षक वस्तुओ के निर्माण व दीया निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में प्रजापति/कुम्हार वर्ग के लोगों द्वारा इस परम्परागत मिट्टी कला उद्योग को विभाग द्वारा संचालित किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की गयी तथा अधिक से अधिक लोगों को योजना से जुड़ कर लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया तथा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री गंगाधर दुबे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया! जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए माटीकला से जुड़े उद्यमियों से अपने परंपरागत कार्य को और अच्छे तरीके से करनेे के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में बैंक से ऋण प्राप्त करके सरकार द्वारा दी जा रही लोन में छूट तथा ब्याज में छूट का लाभ लेने का आह्वाहन किया गया।