मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-04) का औपचारिक शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से किया जायेगा। जिसका लाइव प्रसारण लोहिया कला भवन में मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार एवं महिला पुलिस बल की जवान, स्वयं सहायता समूह की महिलाये तथा अन्य लोगो द्वारा लाइव देखा गया।
मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-04) का मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा को तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मिशन शक्ति के विशेष अभियान-4.0 के शुभारम्भ के अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी है। नवरात्रि के दिनो में शक्ति की आराधना की जाती है। महिलाये शक्ति का स्वरूप होती है। मॉ के पैरो में जन्नत होती है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नारी शक्तियों का सम्मान किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति का कार्यक्रम चख्लाया जा रहा है। मा0 संासद डुमरियागंज ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा जो उत्पाद किया जा रहा है उन उत्पादो को अच्छा बाजार मिल सके हमे सभी को इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है। मा0 सांसद जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिलाओ को सुरक्षा देने का काम कर कर रहे है। आज हमारी बहन बेटियां सड़को पर निकलती है। अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाएं भयमुक्त होकर सुरक्षित रहती है। सभी पात्र को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। सभी को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। सभी गांवो में विद्युतीकरण से जोड़ने का काम किया गया है। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने कहा कि आज सभी माताएं बहने एवं बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है तथा बिना किसी भय के कही भी आ जा सकती है। जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल ने कहा कि मिशन शक्ति 4.0 का शुभारम्भ शारदीय नवरात्रि से एक दिन पूर्व हो रहा है। यह प्रयास है कि मातृ शक्ति के योगदान को स्वीकार किया जाये। महिला सुरक्षा हेतु सभी विभाग की महिला कर्मचारीगण लोगो को जागरूक करेगी। प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगो को योजनाओ के बारे में जानकारी दी जायेगी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मिशन शक्ति 4.0 का यह कार्यक्रम 10 दिनो तक चलेगा। इससे सभी ग्राम पंचायतो को जोड़ा जायेगा। पंचायत भवन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। सभी प्रकार की योजनाओ के बारे में लोगो को जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगलायोजना की लाभार्थी अंकिता शुक्ला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी खुशी, अभिनव, आंचल, अविनाथ को प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र तथा स्वयं सहायता समूह की पूनम यादव, मनोरमा यादव, विजय लक्ष्मी, सुनीता, राजकुमारी, विजय लक्ष्मी व पूजा को डमी चेक दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व अन्य सभी का कार्यक्रम में आने हेतु आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाण्डेय द्वारा किया गया गया।
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियरगंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेन्द्र कुमार बाजपेयी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, तथा अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।