सिद्धार्थनगर 27 अक्टूबर 2023: जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन अग्रवाल द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान/मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित डिस्ट्रिक कान्टेक्ट सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन अग्रवाल ने बताया कि कोई भी मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के हेल्प लाइन/टोल फ्री नम्बर 1950 पर काल कर आवश्यक जानकारी/शिकायत कर सकता है। जिसको सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित कर निराकरण कराया जायेगा।