Home Uttar Pradesh जनपद गोंडा: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का ट्वीट :

जनपद गोंडा: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का ट्वीट :

0

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का ट्वीट :

कल दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर जनपद गोंडा नारी शक्ति के सम्मान के ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना। ऋषि मुनियों की इस पावन धरती पर एक अनूठा इतिहास रचा गया। नवरात्रि व दुर्गाष्टमी के अवसर पर देश के सबसे बड़े कन्या पूजन ‘शक्ति वंदन’ समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 11,000 कन्याओं का पूजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से आईं कन्याओं के पूजन के साथ सैनिटाइजेशन किट और पोषण पोटली का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

भारत में पहली बार रिकॉर्ड संख्या में कन्याओं का कन्या पूजन कर गोंडा ने वैश्विक पटल पर अपना नाम दर्ज करा लिया है।

इस अवसर पर माननीय महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग मंत्री जी ने महिला स्वावलंबन एवं मातृ शक्ति के प्रतीक ‘मिशन शक्ति कैफे’ और ‘मिशन शक्ति वॉल’ का लोकार्पण किया। इसकी जिम्मेदारी SHG की महिलाओं की दी गई है। इससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्र-छात्राओं को संपोषणयुक्त भोजन मिल सकेगा।

कार्यक्रम में जनपद गोंडा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ महिलाओं को ‘नवदेवी’ सम्मान दिया गया।

शारदीय नवरात्रि में मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत की गई है। महाष्टमी के अवसर पर आज यहां महिलाओं को समर्पित ‘मिशन शक्ति दीवार’ का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना है। यही नहीं, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ लोगो और सफलता के पंख के सेल्फी पॉइंट को भी बनाये गये, जिससे लोग जागरूक हो सकें।

कन्या पूजन में ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ को लेकर एक बड़ी उपलब्धि मिली। इस दौरान 138 किलोग्राम गीला कूड़ा व करीब 70 किलोग्राम सूखा कूड़ा निकला, जिसका मौके पर ही पूर्ण रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसके निस्तारण के लिए कार्यक्रम स्थल पर कम्पोस्ट पिट तैयार की गई।

नारी सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के प्रमुख तत्व हैं। नारी शक्ति के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस सफल आयोजन के लिए देवीपाटन के मंडलायुक्त, गोंडा की जिलाधिकारी व सभी प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों को हार्दिक बधाई!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here