Home Politics 50 हजार का इनामी अतीक का खास गुर्गा असाद कालिया गिरफ्तार

50 हजार का इनामी अतीक का खास गुर्गा असाद कालिया गिरफ्तार

0
50 हजार का इनामी अतीक का खास गुर्गा असाद कालिया गिरफ्तार

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद गिरोह के एक और शूटर असाद कालिया को यूपी पुलिस ने बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। काल‍िया माफिया अतीक का बेहद करीबी सदस्य बताया जाता है। वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। एसओजी ने अतीक अहमद के खास गुर्गे को धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घेरकर दबोचा। उसके दो और साथी भी पकड़े गए हैं। उससे तमाम घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। बता दें ‎कि दिसंबर 2021 से अब तक असाद के खिलाफ धमकाने और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। असाद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों एक वीडियो भी 2019 का प्रसारित हुआ था जिसमे असाद एक व्यक्ति के घर पर अपने साथियों संग जाकर गेट से धमकाता और ईट फेंकता है। वह अतीक के जमीन का कारोबार देख रहा था। डीसीपी नगर दीपक ने बताया कि असाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर असलहे भी बरामद किए जाने का प्रयास हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here